- ननकट्टी, अंजोरा, बोरेगांव, टेमरी सहित 17 गांवों से गुजरेगी पाइपलाइन
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / भारत सरकार द्वारा लोकहित में गेल लिमिटेड को मुबंई-नागपुर-झारसुगुड़ा परियोजना के माध्यम से प्राकृतिक गैस परिवहन के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम सौंपा गया है। यह पाइपलाइन दुर्ग जिले के ननकट्टी, अंजोरा, बोरेगांव, टेमरी सहित अन्य 17 गांवों से गुजरेगी। पाइपलाइन बिछाने के कारण यहां के भू-स्वामियों की भूमि प्रभावित होगी। दुर्ग जिले में करीब 38.762 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

पेट्रोलियम और खनिज पाइपलाइन अधिनियम 1962 के तहत प्रभावित कृषकों को भूमि उपयोग अधिकार का मुआवजा और खड़ी फसल या अन्य परिसंपत्ति की हानि होने पर क्षतिपूर्ति राशि प्रदान किया जाएगा। परियोजना के लिए भारत के राजपत्र में अधिसूचना का प्रकाशन 11 फरवरी 2022 को किया गया है। इस अधिसूचना के मिलने के 21 दिन के भीतर लिखित रूप से आक्षेप प्राधिकारी गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वितीय मंजिल अरीना द बुटीक होटल वीआईपी रोड तेलीबांधा रायपुर को भेज सकते हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal