Breaking News

100 करोड़ की लागत से निखर रही है कुम्हारी की तस्वीर : कलेक्टर ने 6 महीने में सभी कार्य पूरे करने दिये निर्देश

  • कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / भूमिगत जल के रिचार्ज करने में अहम रोल अदा करने वाले तालाबों के संरक्षण की दिशा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। कुम्हारी के बड़े तालाबों की स्थिति काफी जर्जर थी। पानी दूषित था, तालाब मृतप्राय हो रहे थे। इनके संवर्धन की बड़ी योजनाओं पर काम करने का निर्णय लिया गया और तेजी से काम भी शुरू कर दिया गया। बरसात से पहले इन सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा।


कुम्हारी नगरपालिका में लगभग सौ करोड़ रुपए की लागत से बड़ी अधोसंरचनाएं तैयार हो रही हैं। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज इन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कुगदा अंडर ब्रिज के प्रस्तावित निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इसके बाद चंदनिया तालाब के निर्माण कार्य को देखा। यहां पर्यावरण अधोसंरचना मद से 1 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य हो रहा है।

कलेक्टर ने डीएमसी तालाब के निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया। 3 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से कार्य हो रहा है। पानी ठीक करने एसटीपी प्लांट लगाया गया है। तालाब के खूबसूरत व्यू को देखने के लिए व्यू प्वाइंट बनाया जा रहा है। जंजगिरी तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 5 करोड़ 32 लाख रुपए स्वीकृत किये गये हैं। इससे तालाब में सौंदर्यीकरण भी होगा और भूमिगत जल का रिचार्ज भी होगा। उन्होंने परसदा, जंजगिरी आदि में पार्क के कार्यों के निर्माण के निर्देश भी दिये। उन्होंने सीएमओ जितेंद्र कुशवाहा को पेयजल आदि बुनियादी सुविधाओं पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिये। कुम्हारी में पेयजल प्रदाय के लिए एक बड़ी जलआवर्धन योजना पर शीघ्र ही कार्य होगा। इस दौरान एसडीएम बृजेश क्षत्रिय भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने भिलाई तीन में नवनिर्मित तहसील भवन का निरीक्षण भी किया। इस दौरान आयुक्त कीर्तिमान राठौर भी मौजूद रहे।

Check Also

अतिक्रमण कार्रवाई से प्रभावित छोटे व्यवसाइयों को मिलेगी 10-10 हजार की आर्थिक सहायता

विधायक रिकेश सेन की पहल से मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दिया जाएगा मुआवजा THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!