Breaking News

ये तस्वीर कह रही है … ईमानदारी अभी जिंदा है …

  • आरिफ को मिला था सड़क पर पड़ा पर्स, पर्स में थे 9 हजार रुपए
  • मोबाइल कॉल कर आरिफ ने दिनेश को बुलाया और लौटा दी अमानत

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग शहर के पचरीपारा में दुकान चलाने वाले मोहम्मद आरिफ अली को कल रात दुकान बंद कर घर लौटते समय मान होटल के पास सड़क पर पड़ा पर्स मिला। पर्स को खोलकर देखने पर उसमें 9040 रुपए थे। पर्स में मोबाइल नम्बर भी मिला। आरिफ ने जब मोबाइल नंबर 9893949790 पर फोन किया तो न्यू पंचशील नगर दुर्ग निवासी दिनेश देवांगन ने फोन उठाया।

दिनेश ने बताया कि पर्स उसी का है और उसका पर्स खो गया था। इंसानियत का परिचय देते हुए मोहम्मद आरिफ अली ने आज सुबह दिनेश देवांगन को बुलाया और उसका पर्स और पूरी  रकम लौटा दी। दिनेश ने मोहम्मद आरिफ को पर्स लौटाने और उनकी मानवता के लिए आभार जताया।

इसीलिए हम कह रहे हैं … इंसानियत अभी जिंदा है … 

 

Check Also

अतिक्रमण कार्रवाई से प्रभावित छोटे व्यवसाइयों को मिलेगी 10-10 हजार की आर्थिक सहायता

विधायक रिकेश सेन की पहल से मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दिया जाएगा मुआवजा THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!