Breaking News

राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 8 अप्रैल से

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 8, 9 और 10 अप्रैल को शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा में किया जाएगा। राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर प्रतियोगिता से पहले ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

राजनांदगांव जिले में ग्राम पंचायत स्तरीय रामायण मंडलियों के मध्य प्रतियोगिता का आयोजन 10 मार्च से 15 मार्च तक किया जाएगा। जनपद पंचायत स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 15 मार्च से 31 मार्च तक किया जाएगा। जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 3 अप्रैल से 5 अप्रैल के बीच किया जाएगा।

राजनांदगांव के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजन करने समाज कल्याण विभाग के उप संचालक बीएल ठाकुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। ग्राम पंचायत स्तरीय और जनपद पंचायत स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता आयोजित कराने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे।

Check Also

संधारण करने 58 लाख स्वीकृत … फिर भी मोहन नगर थाना बदहाल : मरम्मत न होना गंभीर लापरवाही : वोरा

THE CG NEWS दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!