Breaking News

9 करोड़ 35 लाख की लागत से गुरुद्वारा रोड का डामरीकरण शुरू : विधायक वोरा ने निरीक्षण किया : गुणवत्ता का ध्यान रखने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

गुरुद्वारा रोड पर सड़क डामरीकरण (बीटी रिनीवल ) कार्य आज से शुरू हो गया। करीब 9 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से 8 किलोमीटर लंबी रोड का डामरीकरण किया जाएगा। राजेंद्र पार्क से शहीद चौक होते हुए जेवरा चौक तक सड़क डामरीकरण किया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज सुबह विधानसभा जाने से पहले रोड डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया और पीडब्लूडी के एसडीओ को गुणवत्ता से डामरीकरण कार्य कराने के निर्देश दिये।

वोरा ने कहा कि शहर के बीचोंबीच व्यस्ततम रोड के डामरीकरण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था पर कोई असर न पड़े, इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं होनी चाहिए। आवश्यकतानुसार बेरिकेडिंग आदि की व्यवस्था करते हुए डामरीकरण कार्य किया जाए, ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो। अफसरों ने बताया कि शहीद चौक से राजेंद्र चौक के बीच डामरीकरण कार्य होली के पहले पूरा कराया जाएगा। होली के बाद शहीद चौक से जेवरा तक डामरीकरण कार्य किया जाएगा। वोरा ने बताया कि शहर में पीडब्लूडी और नगर निगम की अन्य सभी सड़कों का डामरीकरण कार्य भी शीघ्र शुरू कराया जाएगा।

वोरा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद शहर का समग्र विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में दुर्ग शहर में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के उन्नयन और चौड़ीकरण कार्य के अलावा नगर निगम द्वारा 14 करोड़ की लागत से ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। मूलभूत विकास कार्य भी बड़े पैमाने पर किये जा रहे हैं। वोरा ने कहा कि शहर में विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। शासन से भरपूर राशि उपलब्ध कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान एल्डरमेन राजेश शर्मा, पूर्व पार्षद प्रकाश गीते, अलख नवरंग, नंद किशोर शर्मा सहित पीडब्लूडी के अफसर मौजूद थे।   

Check Also

संधारण करने 58 लाख स्वीकृत … फिर भी मोहन नगर थाना बदहाल : मरम्मत न होना गंभीर लापरवाही : वोरा

THE CG NEWS दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!