Breaking News

“शिवनाथ के तीरे-तीरे … दुर्ग बदलथे धीरे-धीरे”

  • निगम आयुक्त हरेश  मंडावी ने लिखा है स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2022 का थीम सांग 
  • महापौर, आयुक्त और सभापति ने लांच किया थीम सांग का वीडियो   

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ नगर निगम के डाटा सेंटर में आज स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 का थीम सांग आम जनता के लिए लांच किया गया। इस गीत को निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने लिखा है। गीत के बोल हैं – शिवनाथ के तीरे तीरे, दुर्ग बदलथे धीरे धीरे। महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम आयुक्त हरेश मंडावी और निगम सभापति राजेश यादव ने थीम सांग को लांच किया। यानी हमारा दुर्ग शहर शिवनाथ नदी के किनारे बसा है। स्वच्छ्ता को अपनाते हुए दुर्ग शहर धीरे-धीरे बदल रहा है।

इस थीम सांग के जरिए आम जनता को स्वच्छता से जोड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं। 2022 में स्वच्छ्ता सर्वेक्षण में दुर्ग को पहले नंबर पर लाने की तैयारी के तहत यह थीम सांग तैयार किया गया है। लॉन्चिंग के अवसर पर एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी, ऋषभ जैन, दीपक साहू, हमीद खोखर, भोला महोबिया, एल्डरमेन अजय गुप्ता समेत अधिकारीगण मौजूद थे।

Check Also

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश : ऑनलाइन आवेदन शुरू

अभ्यर्थी 2 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन THE CG NEWS दुर्ग / शैक्षणिक सत्र 2027-28 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!