द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद जिले में कल शाम मजरकट्टा में जोबा मोड़ के पास सड़क हादसे में 6 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों के उपचार के लिए 50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल लोगों का बेहतर से बेहतर उपचार कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। दुर्घटना में करीब 21 लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर रिफर किया गया है। सामान्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल गरियाबंद में किया जा रहा है।