Breaking News

वोरा ने विधानसभा में उठाया आम जनता से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा : कुत्ते के काटने से लोग हो रहे घायल : समस्या सुलझाएं संबंधित विभाग

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आवारा कुत्तों के काटने से प्रदेश की जनता की समस्या को गंभीरता से उठाया है। वोरा ने कहा है कि कुत्तों के काटने से लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। कुत्तों के काटने की समस्या का फौरन समाधान किया जाना चाहिए। ताकि, प्रदेश की जनता को राहत मिल सके।

वोरा ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में कहा कि प्रदेश में कुत्ते के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कांकेर जिले की एक घटना का जिक्र करते हुए वोरा ने कहा कि अंतागढ़ क्षेत्र में मार्निंग वॉक पर निकले लोगों पर पागल कुत्ते ने हमला किया और 12 घंटे में ही 15 लोगों को गंभीर रूप से चोट पहुंचाई। इसमें से कुछ लोगों की उंगली कट कर जमीन पर गिर गई। रात 11 बजे से सुबह 10 बजे तक यह सिलसिला चलता रहा। घायल लोग अंतागढ़ अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचते रहे।

वोरा ने कहा कि प्रदेश में अन्य जिलों में भी कुत्ते के काटने की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2021 में जनवरी से दिसंबर तक कुत्ते के काटने से सर्वाधिक घटनाएं जांजगीर चांपा में 7486, रायपुर में 7463 और दुर्ग में 5914 बिलासपुर में 5290 लोगों को कुत्ते ने काटा है। इन घटनाओं से प्रदेश की जनता त्रस्त है। वोरा ने कहा है कि संबंधित विभाग आपस में समन्वय कर कुत्ते के काटने की समस्या से निजात दिलाएं।

Check Also

भूपेश बोले – गजेंद्र को मंत्रिमंडल से बाहर करें : पुलिस जवान को करें टर्मिनेट

THE CG NEWS रायपुर। वर्दी पहने पुलिस कॉन्स्टेबल का स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!