द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव जिले की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। यहां से विधायक रहे देवव्रत सिंह के निधन के बाद खैरागढ़ उपचुनाव के लिए यशोदा वर्मा को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। यशोदा वर्मा इस क्षेत्र की प्रभावशाली नेत्री हैं। वह राजनांदगांव जिला पंचायत की पूर्व सदस्य रह चुकीं है और इस समय खैरागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष हैं। कांग्रेस ने कुल 24 दावेदारों में से यशोदा वर्मा का नाम फाइनल किया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
