Breaking News

खैरागढ़ उपचुनाव : कांग्रेस ने यशोदा वर्मा को बनाया प्रत्याशी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव जिले की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। यहां से विधायक रहे देवव्रत सिंह के निधन के बाद खैरागढ़ उपचुनाव के लिए यशोदा वर्मा को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। यशोदा वर्मा इस क्षेत्र की प्रभावशाली नेत्री हैं। वह राजनांदगांव जिला पंचायत की पूर्व सदस्य रह चुकीं है और इस समय खैरागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष हैं। कांग्रेस ने कुल 24 दावेदारों में से यशोदा वर्मा का नाम फाइनल किया है।

Check Also

धान खरीदी में अनियमितता : 8 कम्प्यूटर ऑपरेटर सेवा से बर्खास्त

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान की कमी के मामले में हुई कार्रवाई   THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!