Breaking News

अखिलेश और आजम खान ने सांसद पद से इस्तीफा दिया : विधायक रहकर योगी सरकार को घेरेंगे

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने यूपी की राजनीति पर ही पूरा फोकस करने की तैयारी कर ली है। इसी रणनीति के तहत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा नेता आजम खान ने सोमवार को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले यह समझा जा रहा था कि अखिलेश और आजम खान लोकसभा के सांसद बने रहेंगे और विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देंगे। लेकिन इन अटकलों पर विराम लग चुका है।

आपको बता  दें कि 10 मार्च को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुने गए हैं, वहीं आजम खान रामपुर खास सीट से चुनाव जीते हैं। अखिलेश यादव फिलहाल आजमगढ़ से सांसद हैं जबकि आजम खान रामपुर से लोकसभा सांसद हैं। अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। आजम खान पहले ही इस्तीफा सौंप चुके हैं।

विधानसभा चुनाव में सपा ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। 403 सीटों में से सपा ने 111, सुभासपा ने 6 और रालोद ने 8 पर जीत दर्ज की थी। भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में 255 सीटें हासिल की है। उसके सहयोगी अपना दल को 12 और निषाद पार्टी को 6 सीटें मिली हैं।

Check Also

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्टार खिलाड़ी संजू देवी से फोन पर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!