द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने आज एनआईसी में राजनीतिक दलों की उपस्थिति में ईवीएम और वीवीपैट का पहला रेण्डमाईजेशन कर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उप निर्वाचन के लिए मशीन को आरक्षित कर पृथककरण किया गया। ईवीएम और वीवीपैट को खैरागढ़ उप निर्वाचन के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम कमलादेवी शासकीय महाविद्यालय राजनांदगांव में रखा गया है। इस दौरान इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से रूपेश दुबे, भारतीय जनता पार्टी से अरूण शुक्ला, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी से विष्णु लोधी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal