द सीजी न्यूज डॉट कॉम
निर्दलीय पार्षद भास्कर कुंडले ने आज कांग्रेस प्रवेश कर लिया। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने उन्हें कांग्रेस की डिजिटल सदस्यता दिलाई। इससे पहले जनता कांग्रेस से निर्वाचित पार्षद प्रकाश जोशी ने हफ्ते भर पहले विधायक अरुण वोरा के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया था। बाद में उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलवाया गया।
आज निर्दलीय पार्षद भास्कर कुंडले के कांग्रेस प्रवेश से नगर निगम की परिषद में कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हो गई है। कांग्रेस प्रवेश के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, छत्तीसगढ़ राज्य पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, एमआईसी मेंबर, पार्षदगण और कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
