Breaking News

अखिल भारतीय महापौर ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में झारखंड की टीम चैंपियन, राजनांदगांव की टीम उपविजेता

  • विधायक अरुण वोरा ने दुर्ग में पहली बार आयोजित महापौर ट्राफी टूर्नामेंट के आयोजन की तारीफ की

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ इस साल अखिल भारतीय महापौर ट्राफी हाकी टूर्नामेंट के फाइनल में  झारखंड की टीम ने पिछले वर्ष की विजेता राजनांदगांव को 5 के मुकाबले 3 गोल से हराया। काफी संघर्षपूर्ण मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार झारखण्ड के रोहित रजक को दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज़ का पुरस्कार महापौर 11 के कप्तान दलवीर सिंग को मिला। विधायक अरुण वोरा ने विजेता टीम और उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया।

आयोजन में सभी मैचों में मैन ऑफ द मैच और टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी का पुरस्कार आईसीआईसीआई बैंक की ओर से दिया गया। सफल आयोजन के लिए जिला हॉकी संघ के पदाधिकारियों ने विधायक, महापौर व सभापति का आभार व्यक्त किया। आयोजन में जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अंसार अहमद और सचिव गुलाम रहमानी व अन्य सहयोगियों ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नगर निगम दुर्ग द्वारा आयोजित अखिल भारतीय महापौर हॉकी ट्रॉफी टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ विधायक छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा, कार्यक्रम के अध्यक्ष महापौर धीरज बाकलीवाल ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सभापति राजेश यादव, क्षितिज चंद्राकर, शिक्षा, खेलकुद एवं युवा कल्याण विभाग प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, वार्ड पार्षद नजहत परवीन, भारतीय हाकी टीम की पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एडिशनल एसपी सबा अंजुम विशेष रूप से मौजूद थे। 28 मार्च से 31 मार्च तक अखिल भारतीय महापौर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन सिविल लाइन ग्राउंड में किया गया।

विधायक अरुण वोरा ने कहा कि दुर्ग के खेल प्रेमियों को कई राज्यों से आए हॉकी खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को देखने का मौका मिला। उन्होंने आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिसा है, खिलाड़ियों को हार-जीत के उद्देश्य से नहीं, बल्कि खेल भावना से खेलते हुए उत्कृष्ट  प्रदर्शन करना चाहिए। शहर से हॉकी के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं। ऐसे आयोजनों से शहर के खिलाड़ियों का खेल और भी निखरेगा।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा शहर में खेल स्पर्धाओं का आयोजन होते रहना चाहिए। शहर में हुए इस आयोजन से हॉकी खेल के प्रति युवाओ का रुझान बढ़ रहा है। खेल प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हॉकी खेल को काफी पंसद किया जाता है और खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी बेहतर पहचान बना रहे है। इस अवसर एमआईसी प्रभारी हमीद खोखर, पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, पूर्व पार्षद कुलेश्वर साहू, प्रकाश गीते, सुमीत वोरा, अजय शर्मा, अंसार अहमद, गुलाम रहमानी, सूर्यमणि मिश्रा, विनोद बाघ समेत बड़ी संख्या में अन्य नागरिकगण मौजूद थे।

Check Also

अतिक्रमण कार्रवाई से प्रभावित छोटे व्यवसाइयों को मिलेगी 10-10 हजार की आर्थिक सहायता

विधायक रिकेश सेन की पहल से मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दिया जाएगा मुआवजा THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!