Breaking News

फॉरेस्ट अफसरों की टीम ने सील कर दी आरा मिल : अवैध रूप से हो रही थी प्रतिबंधित लकड़ियों की कटाई

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / वन मण्डलाधिकारी शशि कुमार के नेतृत्व में विभागीय सदस्यीय टीम गठित कर सुबह 11ः30 बजे भिलाई स्थित चंद्रमणी पाण्डे गांधी चौक उतई टिम्बर का मौका निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान न्यायालयीन प्रकरण जारी होने के बाद भी लकड़ी का कार्य अवैध रूप से किया जा रहा था। वहां पर मशीन सील कर मोटर जप्त करने की कार्यवाही की गई।

इसके बाद वन मण्डलधिकारी और उप वन मण्डलाधिकारी व उप वन मंडल के स्टाफ द्वारा दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम पाहंदा के आरा मिल का औचक निरीक्षण किया, जहां प्रतिबंधित लकड़ियों की अवैध रूप से बेधड़क कटाई की जा रही थी। हरे-भरे प्रतिबंधित कौहा को मशीन से काटा जा रहा था।

आरा मशीन को सील कर परिसर में अवैध काष्ठ भरे वाहन की जब्ती की कार्यवाही की गई है। आरामिल से करीब 500 मीटर की दूरी पर आरामिल के संचालक के गोदाम में भी बड़ी मात्रा में अवैध कहुआ लकड़ी व अन्य प्रतिबंधित काष्ठ का अवैध संग्रहण पाया गया। गोदाम को पुलिस विभाग के साथ मिलकर सील कर दिया गया है।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!