- निगम आयुक्त ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए उपायुक्त को बनाया नो़डल अधिकारी
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत हर घर, शासकीय-निजी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्धशासकीय कार्यालयों, व्यवसायिक, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों के कार्यालयों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। दुर्ग नगर निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए उपायुक्त मोहेंद्र कुमार साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के परिपालन में निगमायुक्त ने कहा है कि वे अभियान की सतत निगरानी करें।आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त, 2022 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सभी भारतीय नागरिकों से अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आम जन में देश भक्ति की भावना विकसित करने और राष्ट्रीय ध्यज का सम्मान बढ़ाते हुए लोगों से अपील की जा रही है कि अभियान के दौरान और इसके बाद झंडे की गरिमा और सुरक्षा का ध्यान रखा जाए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
