छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के परिपालन में निगमायुक्त ने कहा है कि वे अभियान की सतत निगरानी करें।आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त, 2022 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सभी भारतीय नागरिकों से अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आम जन में देश भक्ति की भावना विकसित करने और राष्ट्रीय ध्यज का सम्मान बढ़ाते हुए लोगों से अपील की जा रही है कि अभियान के दौरान और इसके बाद झंडे की गरिमा और सुरक्षा का ध्यान रखा जाए।