द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई के मौके पर भारतीय जवानों की वीरता को नमन करते हुए कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय सेना ने 26 जुलाई 1999 को अपने अदम्य साहस और शौर्य से विपरीत परिस्थितियों में भी घुसपैठियों से कारगिल को मुक्त कराया और ऑपरेशन विजय’ में सफलता हासिल की। इसी दिन की याद में हर साल भारतवासी कारगिल विजय दिवस मनाते है। यह देश के वीर सपूतों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रगट करने का दिन है। यह दिन देश के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता है और सिखाता है कि देश सबसे ऊपर है। यह पूरे देश के लिए गौरवशाली दिन हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
