Breaking News

वोरा ने विधानसभा में लगाया हमर लैब से जुड़े मुद्दे पर ध्यानाकर्षण : नहीं हो रही 114 प्रकार की जांच : स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

द सीजी न्यूज 

विधानसभा में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वोरा ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में उल्लेखित किया है कि प्रदेश में बेहतर इलाज व्यवस्था के लिए रायपुर, दुर्ग, बालोद, बलौदाबाजार, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, बीजापुर, बलरामपुर और तीन स्वास्थ्य केंद्रों मानपुर, पाटन और पलारी में हमर लैब की स्थापना की गई है। लेकिन, दुर्ग में स्थापित लैब में मरीजों की 114 प्रकार की जांच नहीं हो रही है।

वोरा ने कहा कि हमर लैब में 114 प्रकार की जांच की सुविधाएं निशुल्क होनी है। लेकिन, दुर्ग जिला अस्पताल में अभी केवल 75 प्रकार की जांच की जा रही है। शेष 39 प्रकार की जांच के लिए मरीजों को निजी लैब में जाकर जांच कराने पैसा खर्च करना पड़ रहा है। इन 39 प्रकार की जांच के लिए हार्मोन एनालाइजर मशीन, माईक्रोबायोलाजी टेस्टिंग मशीन और वेलोमीटर टेस्टिंग मशीन उपलब्ध न होने से हार्मोन की जांच, कैंसर की जांच और अन्य प्रकार की जांच नहीं हो पा रही है।

वोरा ने कहा कि इसके कारण अस्पताल में आने वाले मरीज और भर्ती मरीजों के परिजनों में नाराजगी है। विधानसभा सत्र के दौरान वोरा के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। हेल्थ विभाग के अफसरों ने वोरा के प्रस्ताव से संबंधित दुर्ग जिला अस्पताल में स्थापित किये गए हमर लैब से संबंधित पूरी जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग से मांगी है।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!