Breaking News

शहर को सुंदर बनाने फिर हटाए गए अतिक्रमण : दोबारा कब्जा करने पर होगी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने शहर के मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने सहित साफ सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिये हैं। आज निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे के निर्देश पर निगम प्रशासन की टीम ने  शुक्रवार को न्यायालय परिसर व पटेल चौक से जिला हॉस्पिटल तक सड़क किनारे काबिज अतिक्रमणकारियों को हटाने की कार्रवाई की। अतिक्रमण हटाने के साथ साथ प्रतिबंधित पालिथिन जब्ती की कार्यवाही की गई। कब्जेधारियों पर जुर्माना भी लगाया गया।

पटेल चौक से मालवीय नगर, सिविल लाइन, उतई चौक से जेल चौक तक सड़क चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। इधर,  न्यायालय परिसर के आसपास, पटेल चौक, राजेंद्र पार्क से मालवीय नगर चौक तक सड़क किनारे लोग चाय-ठेला, पान ठेला, खोमचा आदि लगाकर कारोबार कर रहे हैं। इसके कारण निर्माण कार्य में दिक्कतें बढ़ने के साथ ही यातायात भी बाधित हो रहा है। निगम कमिश्नर के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण तोडू दस्ता प्रभारी शिव शर्मा ने मार्ग पर काबिज अतिक्रणकारियों को हटाया और जुर्माना वसूल किया। दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर सामान जब्त करने की चेतावनी दी। कार्रवाई के दौरान सहायक बाजार प्रभारी ईश्वर वर्मा, भुवनदास साहू, शशिकांत यादव सहित अन्य मौजूद थे।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!