Breaking News

भूपेश बघेल नए जिला के गढ़ैया हे … हमर कका बढ़िया हे … नए जिला सक्ती में भूपेश कका का अभूतपूर्व स्वागत : रोड शो के साथ विशाल रैली … स्वागत करने लंबी कतार … गूंजते रहे जोशीले नारे

द सीजी न्यूज 

नए जिला की सौगात देने मुख्यमंत्री जैसे ही सक्ती जिला मुख्यालय में हेलीपेड पर पहुंचे, यहां स्वागत का अभूतपूर्व मंजर दिखा। हेलीपेड से लेकर रोड शो और सभास्थल तक हजारों हजार लोगों का हुजूम … रोड शो में वाहनों का काफिला … छत्तीसगढ़ के मुख्या का स्वागत करने  कतार में घंटो से खड़े लोग … जोश जरा भी कम नहीं … रह रह कर नारे गूंजते रहे … भूपेश बघेल नए जिला के गढ़ैया हे … हमर कका बढ़िया हे …।

हेलीपेड पर भव्य स्वागत   
हेलीपेड पर भव्य स्वागत के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रोड शो शुरू करने से पहले जांजगीर चांपा के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा से चर्चा करते हुए

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नगर पालिका क्षेत्र सक्ती में भव्य स्वागत किया गया। नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों में मारवाड़ी युवा मंच, यादव समाज, अधिवक्ता संघ, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय, कन्नौजिया कुर्मी समाज, चंद्रनाहु चंद्रा समाज, जिला उद्योग संघ, जिला सब्जी व्यापारी संघ, नगर पालिका व्यापारी संघ, शिक्षक संगठन सहित विभिन्न संगठनों ने बेहद उत्साह से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री के रोड शो काफिले के साथ राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर आधारित चलित झांकी भी साथ चलती रही। इसमें जल जीवन मिशन, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मत्स्य बीज संचयन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम, गोधन न्याय योजना, समन्वित कृषि प्रक्षेत्र,  स्वच्छ भारत मिशन आदि की चलित आकर्षक झांकियों के माध्यम से प्रदर्शित की जा रही है।

 

Check Also

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के दिए निर्देश

खामभाठा में निर्माणाधीन पुल से बच्चों, ग्रामीणों को हो रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने गंभीरता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!