Breaking News

चीफ सेक्रेटरी ने भिलाई में सी मार्ट के प्रबंधन, रखरखाव और बेहतर क्वालिटी के प्रोडक्ट्स की सराहना की

द सीजी न्यूज

चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन ने आज भिलाई स्थित सी-मार्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के साथ ही यहां उन्होंने शॉपिंग भी की। करीब 1683 रुपए की सामग्री खरीदने के बाद उन्होंने डिजिटल मोड से पेमेंट किया। चीफ सेक्रेटरी ने सी मार्ट में मार्केटिंग बढ़ाने के सुझाव भी दिये। उन्होंने सी-मार्ट के प्रबंधन और बिक्री के लिए रखे गए उत्पादों की प्रशंसा की।

चीफ सेक्रेटरी ने उत्पादों को देखते हुए कहा कि स्व सहायता समूह की सदस्यों द्वारा बनाए गए उत्पादों की खास विशेषता होती है कि इन्हें पूरे हाईजिनिक तरीके से तैयार किया जाता है। इसके बनने की प्रक्रिया की फ़ोटोग्राफ्स भी दिखाएं तो बेहतर होगा। सामग्री का डिस्प्ले आने के साथ ही यह भी बताया जाए कि किस तरह यह सामग्री यूनिक है। जैसे बस्तर के शहद की विशेषता है कि यह शहद बिल्कुल जैविक होता है।  विशेष प्रजाति की मधुमक्खियों द्वारा निर्मित होता है। इसके कारण यह शहद औषधीय दृष्टि से भी बहुत उपयोगी होता है।

इसी तरह से सभी सामग्री की विशिष्टता के बारे में बताने से लोग उसे खरीदने के लिए प्रेरित होंगे। चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि आजकल उपभोक्ता विजिटर रजिस्टर में लिखने की इच्छा नहीं जताते और हमेशा प्रबंधन इस तरह के लिखे को ट्रैक नहीं कर पाता। व्हाट्सएप के माध्यम से फीडबैक लें तो बेहतर होगा। इसमें आपको फीडबैक तुरंत मिलेंगे और इसे तुरंत अमल में भी ला सकते हैं।

चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि यह बताना जरूरी है कि दोना पत्तल से प्लास्टिक वेस्ट प्रदूषण बढ़ रहा है। दोना पत्तल लेकर उपभोक्ता प्रकृति को सहेजने में मदद कर सकते हैं। इस तरह इको फ्रेंडली उत्पाद को बढ़ावा देने के बारे में आप प्रचार कर सकते हैं।

दिवाली के लिए गोबर के दीये और अन्य उत्पाद भी करें डिस्प्ले 

चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि अभी त्योहारी सीजन आ रहा है। विशेषकर दिवाली के मौके पर स्व सहायता समूह के उत्पादों की बड़ी बिक्री होती है। दिवाली के लिए खास तौर पर तैयारी कर लें। गोबर से बने हुए उत्पाद विशेष तरीके से तैयार करें और दिवाली के मौके पर होने वाले बड़े व्यवसाय को ध्यान में रखते हुए रणनीति बनाएं।

कलेक्टर ने बताया, सी-मार्ट को इस तरह से कर रहे हैं बेहतर

कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि सी-मार्ट के प्रचार प्रसार के लिए होर्डिंग लगाई जा रही है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में भी इसके प्रचार-प्रसार के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। गर्मी को देखते हुए यहां एसी की व्यवस्था भी की जाएगी। चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि पार्किंग की व्यवस्था को और बेहतर बनाएं और मुख्य सड़क से कनेक्टिविटी और बेहतर करें। इस मौके पर एसपी डॉ अभिषेक पल्लव, अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई, डीएफओ शशिकुमार, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन और नगर निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकर व अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी भी मौजूद रहे।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!