द सीजी न्यूज
रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के नेतृत्व में सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य शासन के अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए अलग विभाग गठन करने और पृथक सलाहकार परिषद गठन करने का निर्णय लेने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
