- शहर में स्वच्छता लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर एक और कदम स्वच्छता की ओर अभियान के तहत आज स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल व निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे, सभापति राजेश यादव, स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, शिक्षा व खेलकूद प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया ने सड़क किनारे पडे कूड़े कचरे को उठाकर श्रमदान किया। रैली में पार्षद, एल्डरमेन, ब्रान्ड एम्बेसडर व स्वसहायता समूह के सदस्यों के साथ ही नागरिक, स्वच्छता स्वयंसेवक भी मौजूद रहे।
रैली शहर के पुराना बस स्टैंड से मोती कांप्लेक्स, पांच कंडील होते हुए ब्राम्हण पारा से मान होटल, इंदिरा मार्केट होते हुए वापस पुराना बस स्टैंड पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए कूड़े-कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालने का संदेश दिया गया।
इस मौके पर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि स्वच्छ दुर्ग, हमर दुर्ग का भाव लेकर हमेशा शहर को स्वच्छ रखने की दिशा में प्रयास करना जरूरी है। दुर्ग शहर को क्लीन सिटी के रूप में विकसित करने के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है। विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर के युवाओं सहित नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छता लीग प्रारंभ हो गया है। हमर दुर्ग के लिए बनाई जा रही टीम में अपना रजिस्ट्रेशन तुरंत कराएं। इस अवसर पर पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, कृष्ण देवांगन, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, दिलीप ठाकुर, मुक्तेश कान्हा, स्वच्छता एम्बेसडर विश्वनाथ पाणिग्राही, प्रकाश सिंह, पीआईयू शेखर वर्मा, राहुल, गीता सोनी, सुरेश भारती, दुर्गेश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इंडियन स्वच्छता लीग क्या है
युवाओं के नेतृत्व में कचरा मुक्त शहरों के निर्माण के लिए इंडियन स्वच्छता लीग देश की पहली इंटर-सिटी प्रतियोगिता है। लेह से कन्याकुमारी तक 1,800 से अधिक शहरों के नागरिक अपने-अपने शहर के लिए एक टीम बनाकर इसमें भाग ले रहे हैं। 17 सितंबर को सेवा दिवस पर गतिविधियों के आयोजन की योजना बना रहे हैं। देश भर के नागरिकों को https://innovateindi a.mygov.in/swachhyou thrally पंजीकरण कर अपने शहर में आयोजित होने वाली स्वच्छता गतिविधियों को ढ़ूंढ़ने और शहर की टीमों से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

