Breaking News

आज सुबह एक नायाब तोहफा मिला – प्यार के धागों से बुनी एक चटाई : राहुल गांधी

द सीजी न्यूज

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भाजपा नेता जितने विवादास्पद बयान दे रहे हैं, उतना ही ज्यादा राहुल गांधी को समर्थन भी मिलता जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा से आम आदमी का जुड़ाव भी लगातार बढ़ रहा है। यही वजह है कि हर दिन भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी तस्वीरों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग, युवा जुड़ते जा रहे हैं। कभी स्कूल बस की खिड़की से झांकते बच्चे राहुल गांधी का स्वागत हाथ हिलाकर कर रहे हैं, तो कभी बुजुर्ग महिलाएं सारी भीड़ को चीरकर राहुल गांधी को गले लगा लेती हैं। पूरी यात्रा के दौरान सड़क के दोनों ओर उमड़ते जन सैलाब के वेलकम, स्वागतम जैसे प्रेम-स्नेह भरे शब्दों के साथ क्लैपिंग के वीडियो भी सामने आ रहे हैं।

ऐसा ही एक शानदार नजारा आज सुबह देखने मिला। राहुल गांधी ने इसे ट्वीट किया है।

आज सुबह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ होने पर उन्हें एक बेशकीमती उपहार मिला। यह उपहार था – चटाई। राहुल गांधी ने इसे ट्वीट करते हुए चटाई देने वाली बुजुर्ग महिला के साथ तस्वीर शेयर की है। राहुल ने लिखा है – आज सुबह एक नायाब तोहफा मिला – प्यार के धागों से बुनी एक चटाई, एक मां की ओर से एक बेटे के लिए।  

चटाई का उपहार लेते हुए राहुल गांधी के साथ ही उनके साथ आसपास मौजूद लोग भी भावुक हो गए। ट्वीटर सहित सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के साथ राहुल गांधी की टिप्पणी भी लोगों को पसंद आ रही है। लोग अपने-अपने अंदाज में कमेंट भी कर रहे हैं। दूसरी ओर राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मिल रहे प्यार और आत्मीयता के जैसे दृश्य देखने मिल रहे हैं, वैसे पहले कभी नहीं देखे गए। विश्लेषक कहने लगे हैं कि भारत जोड़ो यात्रा से देश की राजनीति का सीन काफी तेजी से बदल रहा है। पांच माह बाद जब भारत जोड़ो यात्रा का समापन होगा, तब राहुल गांधी भारतीय राजनीति के गेमचेंजर  साबित होंगे।      

Check Also

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के दिए निर्देश

खामभाठा में निर्माणाधीन पुल से बच्चों, ग्रामीणों को हो रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने गंभीरता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!