- गुण्डरदेही नगर में रोड-शो और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से करेंगे भेंट
द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत 18 सितंबर को बालोद जिले के गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलौदी और जेवरतला में आम जनता से रू-ब-रू होंगे और शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के संबंध में फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री गुण्डरदेही नगर में आयोजित रोड-शो में शामिल होंगे और वहां विभिन्न समाज और संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 18 सितंबर को सुबह 10.15 बजे से 11.15 बजे तक राजीव भवन में आयोजित बैठक में भाग लेने के बाद पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलौदी के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे तक ग्राम बेलौदी में आम जनता से भेंट-मुलाकात करने के बाद वहां से जेवरतला जायेंगे।
मुख्यमंत्री जेवरतला में 2.35 से 4.05 बजे तक आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.30 बजे से 5.30 बजे तक गुण्डरदेही नगर में आयोजित रोड-शो कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री गुण्डरदेही में रात्रि 7 से 9 बजे तक विभिन्न समाज और संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात और वहीं रात्रि विश्राम करेंगें।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
