Breaking News

बिग ब्रेकिंग : दुर्ग में लंपी स्किन रोग की दस्तक : लक्षण साफ दिख रहे हैं

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ सरकार ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में लंपी स्किन रोग से एक भी मवेशी पीड़ित नहीं है। इधर, दुर्ग में लंपी स्किन रोग के लक्षण वाले कम से कम तीन मवेशियों का पता चला है। तस्वीर देखने से भी पता चल रहा है कि इन मवेशियों को लंपी रोग हुआ है। पशु कल्याण के लिए कार्य करने वाले जीव दया ग्रुप के सदस्यों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें भी लंपी रोग वाले पशुओं की जानकारी मिल रही है। 

जीव दया ग्रुप के सदस्य अर्पित लोढ़ा ने बताया कि वे बीमार मवेशियों की देखभाल और चिकित्सा के लिए डॉक्टरों की टीम की सेवाएं लेते हैं। इन गायों को दिखाने पर उन्होंने भी लंपी रोग होने के लक्षण बताए हैं। शासकीय पशु अस्पताल में जांच होने पर ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।

विधायक अरुण वोरा ने इस मामले की जानकारी मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग से लंपी रोग की रोकथाम के लिए जरूरी उपाय करने कहा है। वोरा ने कहा है कि लंपी रोग से मवेशियों के फैलने की शिकायत मिल रही है। विभाग को तत्काल जांच करना चाहिए। इसकी रोकथाम और संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सभी व्यवस्थाएं करना आवश्यक है।

 

 

Check Also

अतिक्रमण कार्रवाई से प्रभावित छोटे व्यवसाइयों को मिलेगी 10-10 हजार की आर्थिक सहायता

विधायक रिकेश सेन की पहल से मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दिया जाएगा मुआवजा THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!