Breaking News

दुर्ग में छत्तीसगढ़ ओलंपिक महोत्सव 7 नवंबर से 10 नवंबर तक

  • विधायक, महापौर ने ज्यादा से ज्यादा लोगो से छग ओलंपिक महोत्सव में शामिल होने की अपील की

द सीजी न्यूज

दुर्ग / शहर में छग ओलम्पिक महोत्सव का आयोजन 7 नवम्बर से 10 नवम्बर तक दुर्ग के पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम मैदान में किया जाएगा। नगरीय स्तर पर आयोजन का शुभारंभ मैराथन दौड़ से होगा। आयोजन का शुभारंभ 7 नवंबर को सुबह 9,30 बजे विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल करेंगे। विजेता प्रतिभागियों को 10 नवम्बर को छग ओलंपिक 22 के समापन के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यपालन अभियंता नोडल अधिकारी एसडी शर्मा (मोबाइल नंबर 98261 28506) से संपर्क किया जा सकता है।

विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने ज्यादा से ज्यादा लोगो से ओलंपिक खेल महोत्सव में शामिल होने अपील की है। खेल महोत्सव में छत्तीसगढ़ के पारम्परिक 14 खेलों को शामिल किया गया है। इनमें गिल्ली डंडा, पिट्टूल, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लम्बी कूद इत्यादि शामिल है। इसमें 18 वर्ष आयु वर्ग, 18 से 40 आयु वर्ग और इससे अधिक तीन आयु वर्ग के महिला व पुरूष प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!