Breaking News

विधायक वोरा बोले : मेरा पुतला प्रेम से जलाओ : अगली बार पुलिस से कह दूंगा – पुतला जलाने से नहीं रोकेंगे … विपक्षी कार्यकर्ता सुरक्षित रहकर आराम से मेरा पुतला जला सकते हैं…

द सीजी न्यूज 

वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा अपनी सादगी और सद्भाव के साथ सीधी सरल राजनीति के लिए जाने जाते हैं। आज जब भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने वोरा का पुतला जलाया तो कई कार्यकर्ता पुलिस की झूमाझटकी के दौरान आग की चपेट में आ गए। इसकी खबर मिलते ही वोरा ने भाजयुमो अध्यक्ष नीतेश साहू से कार्यकर्ताओं की कुशल क्षेम पूछने के बाद कहा कि अगली बार पुलिस से कह दूंगा कि पुतला जलाने से न रोकें … झूमाझटकी न करें … ।

वोरा ने भाजयुमो अध्यक्ष नीतेश साहू से फोन पर बातचीत की और आग की चपेट में आए भाजयुमो कार्यकर्ताओं की कुशल क्षेम भी पूछी। वोरा ने कहा कि – अगली बार आराम से सुरक्षित रहकर प्रेम से मेरा पुतला जलाना। जितनी मर्जी चाहो, उतनी बार मेरा पुतला जलाना …। वोरा ने सभी के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनका हालचाल पूछा। वोरा ने कहा कि इस घटना से उन्हें पीड़ा पहुंची है। वे दुखी हैं। वे पुलिस से कहेंगे कि मेरा पुतला जलाने वालों को बिल्कुल न रोकें। 

वोरा ने कहा कि विपक्षी नेतागण बिना हड़बड़ी किये आराम से उनका पुतला जलाएं। शहर के नौजवान इस तरह के विरोध प्रदर्शन में झुलस जाएं, यह ठीक नहीं है। वे पुतला जलाने वाले सभी युवाओं के अच्छे  स्वास्थ्य की कामना करते हैं। अगली बार वे आराम से प्रेमपूर्वक उनका पुतला जला सकते हैं।   

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!