Breaking News

मुख्यमंत्री ने धरसींवा में शहीद स्मारक उद्यान का किया लोकार्पण : शहीद योगेन्द्र शर्मा समेत झीरम के 6 शहीदों की प्रतिमाएं हैं स्थापित

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज धरसींवा में झीरम घाटी के शहीदों की प्रतिमा का अनावरण करते हुए शहीद स्मारक उद्यान का लोकार्पण किया। झीरम में हुए नक्सली हमलों में अपनी जान गंवाने वाले शहीद विद्याचरण शुक्ल, शहीद नंद कुमार पटेल, शहीद महेन्द्र कर्मा, शहीद योगेन्द्र शर्मा, शहीद उदय मुदलियार और शहीद प्रफुल्ल शुक्ला की प्रतिमाएं शहीद स्मारक उद्यान में स्थापित की गई हैं।

शहीद योगेन्द्र शर्मा समेत झीरम के 6 शहीदों की प्रतिमाएं हैं स्थापित

शहीद योगेन्द्र शर्मा समेत झीरम के 6 शहीदों की प्रतिमाएं हैं स्थापित

शहीदों की प्रतिमा के अनावरण के बाद मुख्यमंत्री ने सभी शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के विकास में सभी शहीद जनप्रतिनिधियों का योगदान अतुलनीय करार देते हुए कहा कि ये अमर शहीद प्रदेशवासियों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!