Breaking News

पाटन ब्लॉक में कलेक्टर का दौरा : तहसीलदार और नायब तहसीलदार को शोकाज नोटिस : स्वामी आत्मानंद स्कूल घुघुवा में प्राचार्य के गोलमोल जवाब पर जताई नाराजगी : प्रभार से हटाया

  • छमाही परीक्षा में जिन छात्र-छात्राओं के नतीजे संतोषजनक नहीं, उनकी पढ़ाई पर विशेष फोकस दिया जाएगा

द सीजी न्यूज

दुर्ग / कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने पाटन ब्लाक के स्कूलों में छमाही परीक्षा के नतीजे और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर स्कूल स्टाफ को जवाब तलब किया। छात्रों और शिक्षकों से बातचीत की। घुघुवा में प्राचार्य से नतीजों के बारे में सवाल करने पर गोलमोल जवाब मिला। कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्राचार्य को हटाकर प्रभार वरिष्ठ शिक्षक को प्रभार देने कहा।

कलेक्टर ने कहा कि छमाही परीक्षाएं महत्वपूर्ण हैं। इसके रिजल्ट की समीक्षा होनी चाहिए थी, लेकिन इस पर गंभीरता नहीं बरती गई। जिन बच्चों को छमाही परीक्षा में अच्छे अंक नहीं मिले हैं, उनकी पढ़ाई के लिए विशेष व्यवस्था होनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सबसे अहम है। प्राचार्य और शिक्षक उन छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से जरूर संपर्क करें जो नियमित रूप से स्कूल नहीं आ रहे हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, एसडीएम विपुल गुप्ता व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सैजेस जामगांव और घुघुवा का किया निरीक्षण – कलेक्टर ने जामगांव के स्वामी आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण किया। यहां भवन का कार्य पूरा हो चुका है। कलेक्टर ने लाइब्रेरी और बढ़िया प्लेग्राउंड बनाने के निर्देश दिये। साइंस लैब का सिविल वर्क शिक्षकों के मार्गदर्शन में कराने और बच्चों की लाइब्रेरी में अच्छी मनोरंजक किताबें भी रखने के निर्देश दिये। जिनमें ग्राफिक आर्ट के माध्यम से मनोरंजन तरीके से समझाई जाने वाली पुस्तकों के अलावा रस्किन बांड, जेके रोलिंग आदि की पुस्तकें भी रखने कहा।

जामगांव एम का निर्माणाधीन प्रसंस्करण केंद्र का काम तेजी से करें – कलेक्टर ने एम जामगांव में निर्माणाधीन लघु वनोपज प्रसंस्करण केंद्र भी देखा। उन्होंने सोनपुर में ग्लेजिंग यूनिट का निर्माण कार्य देखा। कलेक्टर ने सभी निर्माण कार्यो को तेजी से निपटाने के निर्देश दिये।


तहसील कार्यालय का भी किया निरीक्षण – कलेक्टर ने तहसील कार्यालय पाटन का निरीक्षण करते हुए कहा कि प्रकरणों के निराकरण की गति धीमी है। राजस्व निरीक्षकों और पटवारियों से प्रतिवेदन देरी से मिल रहे हैं। कलेक्टर ने इस संबध में तहसीलदार और नायब तहसीलदार को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!