Breaking News

सीएम भूपेश बघेल ने छत्रपति शिवाजी की मूर्ति का किया अनावरण : सहारा इंडिया के 4 हजार 309 निवेशकों को 2 करोड़ 84 लाख 20 हजार रुपए के चेक का वितरण भी किया

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बूढ़ासागर स्थित छत्रपति शिवाजी पार्क में छत्रपति शिवाजी की मूर्ति का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को 4 करोड़ 70 लाख 47 हजार 988 रुपए का चेक और  छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितीकरण प्रमाण-पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में चिटफण्ड कंपनी सहारा इंडिया के 4 हजार 309 निवेशकों को निवेश राशि 2 करोड़ 84 लाख 20 हजार 238 रुपए का चेक भी प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि इतिहास पुरूष वीर शिवाजी की स्मृति में आज इस मूर्ति का अनावरण किया गया है। शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को राशि का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि भेंट-मुलाकात के दौरान समाज प्रमुखों से मुलाकात हुई और उनके लिए सामाजिक भवन की राशि स्वीकृत की गई। सामाजिक भवन के माध्यम से सामाजिक बन्धुत्व, विकास एवं उत्थान की बातें होंगी।

सीएम ने कहा कि चिटफंड कंपनी के निवेशकों को चिटफण्ड कंपनी सहारा इंडिया के 4 हजार 309 निवेशकों को निवेश राशि 2 करोड़ 84 लाख 20 हजार 238 रूपए का चेक प्रदान किया गया है। अब तक 20 करोड़ 9 लाख रूपए की राशि चिटफंड निवेशकों को लौटाई गई है, जिससे उन्हें राहत मिली है। स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता के लिए शासन लगातार कार्य कर रही है। किसान, व्यापारी, महिलाएं सभी शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं और छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में अग्रसर है।

कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने मुख्यमंत्री को नगर के सौंदर्यीकरण के लिए 4 करोड़ रुपए की राशि और पुन्नी मेला के लिए 2 करोड़ रु की राशि के साथ ही 11 समाज को सामाजिक भवन के लिए 15 करोड़ रुपए देने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल, गोबर पेंट, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर से जनसामान्य लाभान्वित हो रहे हैं।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दलेश्वर साहू, खुज्जी विधायक छन्नी साहू, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष धनेश पाटिला, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित नवाज खान, राजगामी संपदा न्यास अध्यक्ष विवेक वासनिक, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष मन्ना लाल यादव, छत्तीसगढ़ राज्य अल्प संख्यक आयोग उपाध्यक्ष हफीज खान, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य किशन खण्डेलवाल, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के सदस्य निखिल द्विवेदी, संचालक मंडल छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी मत्स्य महासंघ मर्यादित के सदस्य संवलूराम निषाद, सिंधी अकादमी बोर्ड के सदस्य अशोक पंजवानी, मुरली पंजवानी, छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण सदस्य मनोज सिन्हा, समाज सेवी बलदेव सिंह भाटिया, कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा, जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी व बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!