द सीजी न्यूज

दुर्ग विधानसभा में शुक्रवार को भेंट मुलाकात के दौरान मुस्लिम समाज के सामुदायिक भवन का निर्माण करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 50 लाख रुपए मंजूर करने पर मुस्लिम समाज ने खुशी जताई है। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। आज मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक अरुण वोरा के निवास जाकर शाल-श्रीफल और पुष्पगुच्छ से वोरा का अभिनंदन किया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक अरुण वोरा के प्रति हृदय से आभार मानते हुए कहा है कि मुस्लिम समाज के लिए यह बड़ी सौगात है। सामुदायिक भवन बनने से सभी वर्गों के काम आएगा। प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद,, जामा मस्जिद के सदर हाजी रिजवान खान, केलाबाड़ी मुस्लिम सांस्कृतिक भवन समिति के अध्यक्ष सदर हाजी अब्दुल अजीज खान, मो.उस्मानी, पार्षद हमीद खोखर, सैयद शाकिर अली, पाशी अली, हाजी रेहान खान, जाकिर खोखर, युसूफ खान, रफीक खान शामिल थे।
गौरतलब है कि दुर्ग में शुक्रवार को भेंट मुलाकात कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की थी। मुस्लिम समाज की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केलाबाड़ी में मुस्लिम समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए और मुस्लिम कब्रिस्तान के जीर्णोद्धार के लिए 20 लाख रुपए की मांग की थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमजान के मुबारक मौके पर केलाबाड़ी में मुस्लिम समाज के सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख की राशि स्वीकृति दी। गंजपारा मुस्लिम कब्रिस्तान के लिए भी आगे मदद करने की बात कही।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal