द सीजी न्यूज
दिल्ली शराब नीति केस में CBI का समन मिलने के बाद शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से विस्तार से अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा चिल्ला-चिल्लाकर कह रही है कि घोटाला हुआ। जांच एजेंसियां सारा काम छोड़कर इसकी जांच में जुटी हैं। पर कुछ नहीं मिल रहा।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘ मैं कह रहा हूं कि मैंने 17 सितंबर की शाम 7 बजे पीएम नरेंद्र मोदी को 1 हजार करोड़ रुपये दिए थे। कर लो गिरफ्तार।’ क्या इस आधार पर उन्हें गिरफ़्तार कर लोगे? ऐसे तो कोई भी खड़ा होकर कुछ भी कह देगा। कहां हैं सुबूत?
उन्होंने कहा, ‘इन लोगों ने हमारे सरकार के दो मंत्रियों को गिरफ्तार कर लिया। उनका सोचना था कि नंबर दो (मनीष सिसोदिया) और तीन (सत्येंद्र जैन) को गिरफ्तार कर लो, ताकि वो मेरा गला पकड़ सकें। ये जबरन फंसाने की साजिश है। मैं कहना चाहता हूं कि अगर मैं बेईमान हूं तो दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है।’
CBI 16 अप्रैल को CBI से पूछताछ करेगी
दिल्ली शराब नीति केस में पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया जेल में हैं। अब इसी मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CBI ने 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है। जांच एजेंसी ने 14 अप्रैल यानी शुक्रवार को नोटिस जारी किया था। उधर सोमवार यानी 17 अप्रैल को दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।
केजरीवाल ने लगाई आरोपों की झड़ी
- CM ने ED की जांच की रिपोर्ट दिखाते हुए कहा कि ED के डॉक्यूमेंट में मनीष सिसोदिया के 14 फोन थे, जिन्हें मनीष सिसोदिया ने तोड़ दिए। अब ED का सीजर मेमो देखिए। यह कह रहा है इसमें से 4 फोन ED के पास हैं। एक फोन CBI के पास है, इस तरह से 5 फोन तो जांच एजेंसियों के पास ही हैं। बाकी 9 फोन भी जिंदा ही हैं। इन्हें ये टूटा बता रहे हैं।
- कोई न कोई ये फोन इस्तेमाल कर रहा है। कोई न कोई वॉलेंटियर यूज कर रहा है। इसकी जानकारी ED और CBI को भी पता है। ED और CBI ने कोर्ट में शपथ पत्र देकर झूठ बोला। सच कुछ नहीं मिला। शराब घोटाला कुछ नहीं है। झूठ बोलकर मनीष सिसोदिया को फंसाने की कोशिश की।
- रोज किसी न किसी को पकड़ लेते हैं, उन्हें टॉर्चर करते हैं। धमकी देकर, थर्ड डिग्री देकर मनीष सिसोदिया, केजरीवाल का नाम लेने को कहते हैं। कोई चंदन रेड्डी हैं, उसे खूब मारा। इसकी मेडिकल रिपोर्ट में लिखा है कि पेशेंट ने कहा कि 16 और 17 सितंबर को मारा, सुनाई नहीं दे रहा। जांच में पता चला कि दोनों कान में चोट है, कान के पर्दे फट गए। चंदन रेड्डी पर क्या कहने का दबाव डाला गया, उसे किस कागज पर दस्तखत करने कहा गया? अरुण पिल्लई हैं कोई, उन्हें धमकी दी, टॉर्चर किया। समीर महेंद्रू से टॉर्चर कर बयान लिया। मनस्वी, रोशन को टॉर्चर कर बयान लिए।
- एक ऐसा व्यक्ति है, जिसे एक कमरे में बैठा रखा था। दूसरे कमरे में उसकी पत्नी और पिताजी को बैठा रखा था। जबरदस्ती साइन करवा रहे हैं। ये चल क्या रहा है। एक व्यक्ति है, जिसे कहा कि कल तेरी बेटी कॉलेज कैसे पहुंचती है। उसकी दो बेटी हैं। एक व्यक्ति है, जिसके वकील ने कोर्ट में खड़ा होकर कहा कि मेरे क्लाइंट पर दबाव डाला जा रहा है कि दिल्ली के राजनेताओं का नाम लीजिए। ये जांच चल रही है।
- साल भर जांच करने के बाद आरोप लगाते हैं कि 100 करोड़ रुपए की रिश्वत ली गई, दी गई। अब 100 करोड़ रुपए कहां हैं। 400 से ज्यादा रेड हो गईं। कोई पैसा, कोई ज्वैलरी नहीं मिली। मनीष सिसोदिया के घर पर रेड हो गई। उनके घर के गद्दे फाड़ दिए। फिर कहा कि गोवा चुनाव में पैसा यूज हुआ। वहां के वेंडर से पूछा। सारी पेमेंट चेक से हुई। अगर रिश्वत ली तो, पैसा कहां गया? उन वेंडर के पास कुछ नहीं मिला।
- ऐसा शख्स जो देश का प्रधानमंत्री है, जिसका सिर से पैर तक भ्रष्टाचार से डूबा है, उसके लिए भ्रष्टाचार मुद्दा नहीं है। असैंबली में मैंने भ्रष्टाचार के कई मामले गिनाए थे। तब संजय सिंह ने मैसेज कर कहा था कि अगला नंबर आपका। कल सत्यपाल मलिक जी ने कहा कि मोदी जी को भ्रष्टाचार से परहेज नहीं है। वो मोदी जी के खास थे, उन्हें मेघालय, गोवा और जम्मू-कश्मीर का गवर्नर बनाया गया। उन्होंने बताया कि कुछ मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार करते हैं। वो पैसा ऊपर भेजते हैं, जो दोस्तों की कंपनियों में निवेश करते हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
