Breaking News

नगर निगम की विशेष सामान्य सभा : 62 उद्योगों को संपत्ति कर में 100 फीसदी छूट का प्रस्ताव बहुमत से पारित

द सीजी न्यूज
दुर्ग / नगर निगम के अंतर्गत 62 सुक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को संपत्तिकर में 100 फीसदी छूट दी जाएगी। इस संबंध में आज नगर निगम की विशेष सामान्य सभा में प्रस्ताव लाया गया जिसे बहुमत से पारित कर दिया गया। पारित प्रस्ताव को नगरीय प्रशासन विभाग को भेजा जाएगा।
उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से संपत्तिकर में छूट की मांग की थी। व्यापारियों का कहना था कि उद्योग विभाग और नगरीय निकाय को अलग-अलग टैक्स देने की वजह से टैक्स का दोहरा बोझ पड़ रहा है। मुख्यमंत्री के घोषणा अनुरूप शासन ने निर्देश जारी किया कि निकाय प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजें। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के विशेष सचिव ने 3 अप्रैल को एक पत्र जारी किया, जिसमें संपत्ति कर में छूट देने के प्रावधान को नियमानुसार नगरीय निकायों के माध्यम से लाने कहा गया था।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने सामान्य सभा की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कहा कि नगर में सीएसआईडीसी की भूमि में संचालित 62 सुक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग संचालित है। इस प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने अपने विचार रखे। सदन में हुई चर्चा के बाद उद्योगपतियों को संपत्तिकर में 100 फीसदी छूट दिए जाने का प्रस्ताव बहुमत से पारित कर दिया गया।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!