द सीजी न्यूज
दुर्ग/ पटरीपार के वार्ड 17 से 22 तक 5 वार्ड की 28 हजार से ज्यादा आबादी को जल्द ही भरपूर पेयजल उपलब्ध होगा। शक्ति नगर पानी टँकी को प्रारंभ करने के दिशा में लीकेज वाल्व को सुधारकर नई टँकी की लाइन जोड़ने का कार्य प्रारंभ किया गया है। इससे पहले पानी टँकी में पानी भर कर ओवरहेड टँकी की जांच की गई। पाइपलाइन के इंटर कनेक्शन कार्य को देखने पहुँचे विधायक अरुण वोरा ने मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी टँकियो को पूर्ण भरकर हर घर मे पानी पहुँचाने का कार्य शीघ्रता से किया जाए। जनता को पानी के लिए भटकना न पड़े। निरीक्षण दौरान जल कार्य प्रभारी संजय कोहले, पार्षद देव नारायण चंद्राकर, निर्मला साहू अमित देवांगन, एल्डरमेन राजेश शर्मा, हरीश साहू, जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
