Breaking News

भाजपा के बागियों का निष्कासन समाप्त

द सीजी न्यूज

दुर्ग। पिछले नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा से बगावत करने वाले बागियों का पार्टी से निष्कासन समाप्त कर दिया गया है। दुर्ग नगर निगम, अहिवारा नगर पालिका और धमधा, उतई, पाटन नगर पंचायत में वर्ष 2019 के नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी के विरुद्ध बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के निष्कासन समाप्ति के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा लिखित अनुशंसा प्रदेश भाजपा नेतृत्व से की गई थी।

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति की अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने दुर्ग जिले के बागी भाजपा कार्यकर्ताओं का निष्कासन/निलंबन समाप्त कर उनकी पार्टी सदस्यता बहाल कर दी है। पार्टी सदस्यता बहाल किए जाने वाले कार्यकर्ताओं के नाम इस प्रकार है – श्वेता अग्रवाल धमधा, चंद्रिका भट्ट धमधा, नरेंद्र साहू उतई, भीमसेन सिन्हा उतई, सतीश चंद्राकर उतई, किरण देवांगन पाटन। दुर्ग नगर पालिका निगम से शिवेंद्र सिंह परिहार, मीना सिंह, कविता तांडी, श्याम शर्मा, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, अमर भोई, रेखा लोढ़ा, पार्वती साहू, दिनेश मिश्रा, मोहनलाल केसवानी, वसीम कुरैशी, खिलावन मटियारा, रोशनी फत्ते साहू, ममता देवांगन, सविता पोषण साहू, दशरथ लाल पेंदरिया, अरुण कुमार सिंह, अनूप सोनी, पद्मावती देवांगन।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बागी भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्कासन समाप्त होन पर कहा है कि बागी भाजपा कार्यकर्ताओं का निष्कासन समाप्त कर प्रदेश भाजपा द्वारा उन्हें पुनः पार्टी की मुख्यधारा में शामिल किया है। इन कार्यकर्ताओं से उम्मीद है कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने में वे अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए महत्वपूर्ण योगदान देंगे और प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्थापित करने के लिए तन-मन-धन से अपने अपने कार्य क्षेत्र में पूरी ऊर्जा लगाएंगे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!