Breaking News

शिवनाथ में उफान : शहर में जलसंकट

  • जिला प्रशासन रहे अलर्ट : वोरा

द सीजी न्यूज

दुर्ग शहर में तीन दिनों से लगातार बारिश के कारण शिवनाथ नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। महमरा एनीकट पर 6 फीट ऊपर से पानी बह रहा है। आसपास के क्षेत्रों से नदी में जलकुंभी कचरा बहकर आने के कारण इटंकवेल में कचरा फंसने से शहर में पानी सप्लाई प्रभावित हुई है। जानकारी मिली है कि 24 एमएलडी के इंटकवेल से फिल्टर प्लाट पानी न पहुंचने के कारण घरों में पेयजल सप्लाई में रुकावट आ रही है।

शिवनाथ नदी तट पर पानी के तेज बहाव को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं

इधर, विधायक अरुण वोरा ने नगर निगम के अधिकारियों से शहर में जलप्रदाय में होने वाली बांधा को दूर करने कहा है। वोरा ने कहा कि पानी सप्लाई निरंतर जारी रखा जाए। वोरा ने जिला प्रशासन के अफसरों से कहा है कि नदी के महमरा घाट व गुरुद्वारा के आसपास जलस्तर की स्थिति पर नजर रखें। इसके अलावा नदी तट पर पानी का बहाव देखने लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। कोई अनहोनी ना हो, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!