द सीजी न्यूज
भिलाई – दुर्ग/ शहर में ईद-उल अज़हा यानी बकरीद का पर्व 29 जून को मनाया जाएगा। सुबह सभी मुसलमान ईद उल अजहा की नमाज पढ़ेंगे।ईदगाह और मस्जिदों में नमाज का वक्त तय किया गया है।
दुर्ग में
तकिया पारा ईदगाह मैदान में ईद-उल अज़हा की नमाज़ सुबह 7 बजे होगी।
नूरी मस्जिद केलाबाड़ी में ईद-उल अज़हा की नमाज़ सुबह 7 बजे होगी। बारिश होने पर दो जमात होगी – पहली जमात 7 बजे और दूसरी जमात 8.15 बजे होगी।
ईदगाह गंजपारा में ईद-उल अज़हा की नमाज़ सुबह 8 बजे होगी।
गौसुल वरा मस्जिद बोरसी में ईद उल अजहा की नमाज़ सुबह 8.30 बजे होगी।
जामा मस्जिद बाजार पारा में ईद उल अजहा की नमाज़ सुबह 8.30 बजे होगी।
बारिश होने पर ईदगाह गंजपारा में ईद-उल अज़हा की नमाज़ नहीं होगी। जामा मस्जिद बाजार पारा में दो जमात होगी – पहली जमात 8.15 बजे और दूसरी जमात 9 बजे होगी।
भिलाई में –
जामा मस्जिद ईदगाह सेक्टर-6 भिलाई में ठीक सुबह 8 बजे ईद की नमाज होगी।
बारिश होने पर मस्जिद के अंदर आधे-आधे घंटे से जमात होगी।
इसी तरह रिसाली मस्जिद ईदगाह में सुबह7:30, अशरफी मस्जिद रूआबांधा में 06:30, फरीद नगर ईदगाह में 07:30, गरीब नवाज़ मस्जिद सुपेला में 07:30 बजे, रज़ा जामा मस्जिद कैंप 2 में सुबह 08:15, हनफी मस्जिद कोहका में 07:30, गौसिया मस्जिद कैंप-1 में 07:30, नाले वाली मस्जिद जोन-2 खुर्सीपार में 8:00, अशरफी मस्जिद जोन 3 खुर्सीपार में 07:30, मस्जिद हज़रत बिलाल हुडको में 07:30 बजे, एमपी हाउसिंग बोर्ड में 07:30 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। बारिश होने पर फलक नुमा मस्जिद अयप्पा नगर में सुबह 07:00 बजे और नूरी मस्जिद फरीद नगर में सुबह 08:00 बजे नमाज़ होगी। बारिश नही होने पर इन दोनो मस्जिदों में नमाज़ नही होगी और सीधे फरीद नगर ईदगाह में 07: 30 नमाज़ अदा होगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
