Breaking News

पीएम आवास योजना के तहत आवास बनाने के बचे काम शीघ्र पूरा करें : कलेक्टर ने दिये निर्देश

  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रगतिरत कार्यो को शीघ्र पूर्ण करें
  • रीपा केन्द्रों में होगी वाईफाई की सुविधा

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में आज राजस्व एवं नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भिलाई नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास, दुर्ग नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर व रिसाली नगर निगम आयुक्त आशीष देवांगन, सभी अनुविभागीय अधिकारी और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर जमीन से जुड़े सभी अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली, नक्शा बटांकन, डायवर्सन की गहन समीक्षा की और विवादित और अविवादित बंटवारा नामांतरण के समय सीमा के बाहर लंबित प्रकरणों को अतिरिक्त राजस्व निरीक्षक लगाकर शीघ्र निराकरण करने कहा।

रोड मरम्मत का कार्य पूर्ण करें 

कलेक्टर ने जिले के मरम्मत योग्य सड़कों की जानकारी ली। उन्होंने स्वीकृति प्राप्त सड़कों को शीघ्र मरम्मत करने कहा। निकाय क्षेत्र अंतर्गत अन्य एजेंसियों द्वारा बनी सड़कों की मॉनिटरिंग कर उनकी भी मरम्मत सुनिश्चित करने निर्देशित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की गहन समीक्षा करते हुए पूर्ण हो चुके आवासों की जानकारी ली और प्रगतिरत कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने कहा।

वृक्षारोपण का कार्य जल्द पूर्ण करें 

नगरीय निकाय में वृक्षारोपण हेतु ट्री गार्ड और पौधे की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए कहा कि शहर को ग्रीन सिटी बनाने के लिए सभी मुख्य मार्ग, शासकीय बिल्डिंग, मार्केट, कॉलोनियों और घरों में सभी खाली जगहों पर पौधे लगाएं। लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित भी करें। जगह के हिसाब से कनेर, बोगनविलिया के छोटे पौधे और फलदार व छायादार वृक्षारोपण का कार्य जुलाई माह तक पूर्ण कर लिया जाए।

उन्होंने कहा कि एनएच से समन्वय बनाकर सड़क किनारे पौधरोपण करने के बाद ट्री गार्ड लगाया जाए। दुकानों और घरों के आस-पास वृक्षारोपण करने कहा। उन्होंने सभी वेंडिंग जोन के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने को कहा।

रीपा केन्द्र में हो वाईफाई सुविधा

कलेक्टर ने सभी रीपा केन्द्रों में वाईफाई सुविधा की समीक्षा की। रीपा में उत्पादित सामग्री की मार्केटिंग करने कहा, ताकि शासन की महत्वाकांक्षी योजना के सफल क्रियान्वयन होने के साथ ही ग्रामीण युवाओं, उद्यमियों और स्व सहायता समूहों की महिलाओं की आय सुनिश्चित हो सके। सभी रीपा केन्द्रों में शत-प्रतिशत गतिविधियां प्रारंभ करने और उत्पादित सामग्री की ब्रांडिंग व पैकेजिंग कर विक्रय किया जाए। उन्होंने रीपा में उत्पादकों के लिए बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से घरेलू उपयोगी सामान सी-मार्ट के द्वारा उत्पादों की बिक्री किए जाने की बात कही।

निर्वाचन की समीक्षा

कलेक्टर ने अधिकारियों से निर्वाचन कार्यो के संबंध में चर्चा करते हुए सभी अधिकारियों को आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए गंभीरतापूर्वक कार्य करने को कहा। उन्होंने बीएलओ को घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करने, जिले में थर्ड जेंडर व अन्य मतदाताओं के नाम निर्वाचन नामावली में शीघ्र जोड़ने कहा।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!