Breaking News

मणिपुर में महिलाओं के साथ हैवानियत : विरोध में डेमोक्रेटिक आर्गेनाइजेशन ने किया प्रदर्शन

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ मणिपुर राज्य में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने और अश्लील हरकत व गैंगरेप की भयंकर दुष्टता के खिलाफ आज कलेक्ट्रेट चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया। ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन (ए.आई.एम.एस.एस.) व ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक आर्गेनाइजेशन (ए.आई.डी.वाई.ओ.) छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (AIDSO) जिला दुर्ग द्वारा किये गए प्रदर्शन के दौरान महिलाएं भी मौजूद रही।

इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए एआईएमएसएस की दुर्ग प्रभारी अनीता साहू ने कहा कि बेहद शर्मनाक घटना ने सारे देशवासियों का सिर दुनिया में शर्म से नीचा कर दिया। बीजेपी सरकार ने देश और दुनिया के सामने इस वीभत्स घटना को छुपाए रखा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने ढाई महीने तक वहां शांति कायम करने के लिए एक अपील तक नहीं की। मणिपुर के दोनों संप्रदायों में जहर फैलाकर उनके भाईचारे को तहस-नहस कर दिया।

सरेआम महिलाओं को निर्वस्त्र करके हजारों लोगों के बीच उन्हें घुमाया गया। साफ जाहिर है कि बीजेपी की सरकार असली मुद्दों से ध्यान हटाने और जनता की एकता को तोड़ने के लिए किसी स्तर तक भी गिर सकती है। मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री का बयान तुच्छ राजनीति का हिस्सा है। मणिपुर की वीरेन सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए और खुद प्रधानमंत्री को भी इस्तीफा देकर देश से माफी मांगनी चाहिए।

 सभा को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन के पूजा सागर और छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन के मेनका निषाद ने कहा कि इस तरह की घटनाएं भविष्य में ना हो, इसके लिए हर एक नागरिक, महिला, छात्र, नौजवान, मजदूर किसान सभी को एकजुट होकर जोरदार आंदोलन करना होगा। मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाले दोषियों को कड़ी सजा देने, मणिपुर में शांति व्यवस्था बहाल करने, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम तत्काल होना चाहिए।

विरोध प्रदर्शन में आत्माराम साहू, पद्मा पाटिल,  मधु अग्रवाल, देवेन्द्र पाटिल, शुभम पांडे, गोदावरी साहू, जतिन साहू, प्रवीण शर्मा, दीपा कौशल, आकाश सोनी, सुनीता कुमार, अंजू देवी, अशोक निषाद, तिरित साहू, तनु साहू, रश्मि साहू, अभिषेक श्रीवास, कविता कौशल, ममता रामटेके, शिवानी, ममता विश्वकर्मा, डिंपल, मोक्ष सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!