Breaking News

बिलासपुर में युवाओं से भेंट मुलाकात : सीएम ने किया ऐलान – पीएससी की आगामी परीक्षाओं में साक्षात्कार के नंबर होंगे कम : वर्गवार कटआफ सूची भी लिखित परिणाम के साथ होगी जारी

  • संभागस्तरीय युवा भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएससी द्वारा लिये गये निर्णयों की दी जानकारी
  • बिलासपुर में पीएससी की तैयारी करने वाले युवाओं की सुविधा के लिए अगले सत्र से शुरू होगा हॉस्टल
  • एसआई भर्ती का रिजल्ट भी शीघ्र होगा जारी

द सीजी न्यूज

 युवा भेंट मुलाकात कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की माँग के आधार पर आयोग द्वारा निर्णय लिया गया है कि भविष्य में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के वर्गवार कटआफ सूची लिखित परीक्षा के साथ जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में संभागस्तरीय युवा सम्मेलन के दौरान पीएससी के इन निर्णयों से युवाओं को बताया कि पीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं में इंटरव्यू के नंबर भी कम किये जाएंगे।

 युवा भेंट मुलाकात कार्यक्रम
मुख्यमंत्री बिलासपुर के लिए हवाई मार्ग से जाने वाले थे लेकिन मौसम खराब होने की वजह से हेलीकाप्टर नहीं उड़ सका। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर युवाओं को सड़क मार्ग से आने की सूचना दी। ट्वीट में लिखा कि कका और आपके बीच मौसम नहीं आ सकता है। मैं सड़क मार्ग से आपके पास जल्द पहुंच रहा हूँ।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे पहले रायपुर संभाग के युवाओं से मिला और आज बिलासपुर संभाग के युवाओं से मिलने आया हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन युवा हित को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं चला रही हैं। हमने व्यापम और पीएससी में फीस माफ कर दी है। 4 माह में युवाओं को 112 करोड़ रुपए का बेरोजगारी भत्ता दिया गया है। 41 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। एसआई की भर्ती के नतीजे शीघ्र ही आ जाएंगे।
इस मौके पर उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव रश्मि सिंह, संसदीय सचिव चन्द्र देव राय, बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे, विधायक लालजीत सिंह राठिया, विधायक रामकुमार यादव, महापौर रामशरण यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, प्रदीप शर्मा व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस दौरान वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, स्कूल शिक्षा सचिव एस. भारतीदासन, संभागायुक्त भीम सिंह, कलेक्टर सौरभ कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 युवा भेंट मुलाकात कार्यक्रम

युवाओं की माँग मुख्यमंत्री ने की पूरी

सारंगढ़ से आई एक छात्रा ने कहा कि उनके कालेज में बॉटनी में पीजी होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले सत्र से इसे आरंभ कर देंगे। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में महाविद्यालय आरंभ करने के लिए युवाओं ने धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विभाग में वैकेंसी जल्द ही निकाली जाएंगी। मुंगेली की एक छात्रा ने पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की माँग की। मुख्यमंत्री ने इसे पूरा करने की घोषणा की।

सीजीपीएससी की तैयारी के लिए बिलासपुर में खोलेंगे हास्टल

मुख्यमंत्री से एक छात्रा ने कहा कि बिलासपुर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा बाहर से सीजीपीएससी की तैयारी करने आते हैं। इनके लिए एक हॉस्टल हो जाएगा तो बहुत अच्छी व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री ने इस सुझाव का स्वागत करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा सुझाव है। अगले सत्र से हॉस्टल की सुविधा हो जाएगी।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!