Breaking News

कबीरधाम की घटना शर्मनाक : प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट : ‘लबरा’ शासन, लचर प्रशासन – सरोज पाण्डेय

द सीजी न्यूज 

दुर्ग | कबीरधाम में एक युवती द्वारा दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई न करने पर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किये जाने की घटना पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदेश की भूपेश सरकार को घेरा है। सरोज ने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है। आज प्रदेश में यह स्थिति हो गई है कि बेटियों को प्रदेश में बढ़ते अपराध और अराजकता के चलते न सिर्फ ज़ुल्म का शिकार होना पड़ रहा है, बल्कि प्रशासन के पास न्याय की गुहार लेकर जाने पर प्रशासन पीड़िता की जगह दोषियों का साथ दे रहा है।

सरोज पाण्डेय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने कानून व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। शासन आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है और अपराधी तत्वों को पूरी छूट दे दी गई है। सरोज पाण्डेय ने कहा कि गंगा जल हाथ में लेकर झूठे वादे करने वाली सरकार से कोई उम्मीद करना बेकार है। जब प्रदेश के मुख्यमंत्री कांग्रेस की सरकार को भरोसे की सरकार कहते हैं, तो बताएं कि कबीरधाम की उस पीड़ित बेटी का भरोसा किसने तोड़ा और इसके जिम्मेदारों पर सरकार क्या कार्यवाही कर रही हैं ?

सरोज ने कहा कि यह प्रशासन के निर्लज्जतापूर्ण कृत्य का जीता-जागता उदाहरण है जिसमें एक बेटी को न्याय के लिए आत्मदाह करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।  शासन और प्रशासन आँख मूंदकर बैठा है और कभी शांति का टापू कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में अपराधी तत्व के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि बहन-बेटियों की इज्जत से खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है।

 

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!