Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 अगस्त को दुर्ग संभाग के युवाओं से करेंगे भेंट मुलाकात

  • 4 अगस्त को जयंती स्टेडियम के पास होगा कार्यक्रम का आयोजन

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात के लिए 4 अगस्त को संभाग मुख्यालय दुर्ग आ सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन जयंती स्टेडियम के पास होगा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित 4 अगस्त को दुर्ग आगमन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर कार्य दायित्व सौंपा। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को रायपुर और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में अवगत कराया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग संभाग के 7 जिलों के युवाओं के साथ भेंट मुलाकात के लिए 4 अगस्त को भिलाई आ सकते हैं। कलेक्टर ने कार्यक्रम के लिए कानून व्यवस्था, बैठक व्यवस्था सहित आयोजन संबंधी तमाम इन्तजामों को समय पर पूरा करने कहा। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में राजनांदगांव, कवर्धा, बालोद, बेमेतरा, खैरागढ़, मानपुर-मोहला-अंबागढ़-चौकी और दुर्ग जिले के युवाओं, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों सहित अन्य सभी युवा 4 अगस्त को जयंती स्टेडियम भिलाई के पास आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से सीधी बातचीत करेंगे।

युवाओं से भेंट मुलाकात के कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के विकास के मुद्दे, युवाओं के लिए संचालित योजनाओं, उनकी उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे। बैठक में वनमंडलाधिकारी शशि कुमार, अपर कलेक्टर व आयुक्त नगर निगम भिलाई रोहित व्यास, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, नगर निगम रिसाली के आयुक्त आशीष देवांगन, संयुक्त कलेक्टर गोकुल रावटे, योगिता देवांगन व एच.एस. मिरी सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!