Breaking News

सीएम ने पीएम को लिखा पत्र : ट्रेनें रद्द होने और देर से चलने के कारण प्रदेशवासी परेशान : स्थिति में सुधार न होने से सरकार और रेलवे की विश्वसनीयता पर लगे प्रश्नचिन्ह

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली यात्री गाड़ियों के अनियमित परिचालन से राज्य के लाखों नागरिकों को हो रही परेशानी से अवगत कराया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि रेलवे द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के कभी भी बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों को निरस्त कर दिया जाता है। निरस्त ट्रेनें कब तक निरस्त रहेगी, इसकी भी जानकारी यात्रियों को नहीं दी जाती। यात्री ट्रेनें निरस्त करने के अलावा ट्रेनों के अत्यधिक विलम्ब से चलने के कारण भी रेलयात्रियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सीएम ने पत्र में लिखा है कि पूर्व में उन्होंने रेल मंत्री को भी अनेक अवसरों पर यात्री ट्रेनों के सुचारू परिचालन हेतु ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन उससे स्थिति में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। ट्रेनों के असामान्य संचालन से छात्रों, तीर्थयात्रियों, मरीजों, रोजगार के लिये राज्य में आने वाले व्यक्तियों, व्यवसाइयों, श्रमिकों और परीक्षार्थियों के अनेक पूर्व निर्धारित कार्य नहीं हो पा रहे हैं। राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी धीरे-धीरे इसका प्रभाव दिखने लगा है। काफी समय से ट्रेनों के निरस्त होने और विलम्ब से ट्रेन चलने के कारण राज्यवासियों में आक्रोश व्याप्त है और इससे सरकार और रेल्वे की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लगने लगे हैं।

सीएम बघेल ने पत्र में लिखा है कि यात्री ट्रेनें आवागमन का सुलभ साधन है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि आपके स्तर से रेलवे मंत्रालय को राज्य की यात्री ट्रेनों के पूर्ववत सुचारू परिचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये जाएं ताकि राज्यवासियों को हो रही समस्याओं का अंत हो और उनके आक्रोश को शांत किया जा सके।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!