Breaking News

मदरसा शिक्षा के विकास के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला 9 अगस्त से

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा मदरसा शिक्षा के विकास के लिए 9 और 10 अगस्त को दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने बताया कि दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सिंधु भवन, देवेन्द्र नगर रायपुर में किया गया है। प्रदेश में संचालित पंजीकृत और मान्यता प्राप्त प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक मदरसों में शिक्षा के विकास हेतु कार्यशाला में पंजीकृत और मान्यता प्राप्त मदरसों के आमंत्रित शिक्षक-शिक्षिकाऐं, समस्त जिलों के जिला उर्दू इंचार्ज, शिक्षा विद और अन्य विशिष्ट जन उपस्थित होंगे।

छ.ग. मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला में शिक्षण की पद्धतियों, अध्ययन-अध्यापन संबंधी विषयों, मदरसा शिक्षा के विकास हेतु अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यशाला का उद्घाटन 9 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे होगा। प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र के बाद शिक्षाविदों, विद्वान वक्ताओं के वक्तव्य होंगे। द्वितीय दिवस वक्तव्य के साथ-साथ समूह चर्चा भी होगी।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!