द सीजी न्यूज
दुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा जिले में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हितग्राहियो के लिए नियोजक द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष रोजगार मेला का आयोजन 10 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से लाईवलीहुड कॉलेज सेक्टर- 6 भिलाई में किया जाएगा। विशेष रोजगार मेला में नियोजक नीड्स मेनपावर सपोर्ट सर्विस प्रा.लि. व जेविनर इंटरनेशनल इंस्टीटयूट प्रा. लि. के लिए 5800 पद रिक्त हैं।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण व अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व बेरोजगारी भत्ता आवेदन की कॉपी और समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ नियत समय पर उपस्थित हो सकते हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
