द सीजी न्यूज
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट के लिए आवेदन करने कल 22 अगस्त को अंतिम दिन है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के समक्ष दावेदारों ने आवेदन जमा करना शुरू कर दिया है। आज दुर्ग ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत देशमुख और धर्मेश देशमुख ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए दुर्ग ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष को आवेदन सौंपा। बाजे गाजे और आतिशबाजी के साथ सैकड़ों युवाओं के साथ रैली निकालकर जयंत और धर्मेश ने राजीव भवन दुर्ग में आवेदन दिया।
जयंत देशमुख ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे पिछले 15 साल से कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर कांग्रेस पार्टी की रीति नीति पर चलकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। वर्ष 2015 से 2020 तक जिला पंचायत सदस्य भी रहे। किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस और प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारी भी रह चुके हैं। वर्तमान में दुर्ग ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

