Breaking News

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ब्लाक अध्यक्ष को दिया चुनाव टिकट के लिए आवेदन : जयंत देशमुख और धर्मेश देशमुख ने भी दावेदारी की

द सीजी न्यूज

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट के लिए आवेदन करने कल 22 अगस्त को अंतिम दिन है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के समक्ष दावेदारों  ने आवेदन जमा करना शुरू कर दिया है। आज दुर्ग ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत देशमुख और धर्मेश देशमुख ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए दुर्ग ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष को आवेदन सौंपा। बाजे गाजे और आतिशबाजी के साथ सैकड़ों युवाओं के साथ रैली निकालकर जयंत और धर्मेश ने राजीव भवन दुर्ग में आवेदन दिया।

जयंत देशमुख ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे पिछले 15 साल से कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर कांग्रेस पार्टी की रीति नीति पर चलकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। वर्ष 2015 से 2020 तक जिला पंचायत सदस्य भी रहे। किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस और प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारी भी रह चुके हैं। वर्तमान में दुर्ग ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!