Breaking News

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023 : दुर्ग संभाग में संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं 15 व 16 सितम्बर को पुरई में 

द सीजी न्यूज

दुर्ग / छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023 के आयोजन के संबंध में संभागायुक्त महादेव कावरे ने संभाग स्तरीय आयोजन की तैयारियों के लिए  समीक्षा बैठक ली। बैठक में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता विकासखंड दुर्ग अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरई में 15 और 16 सितम्बर को आयोजित कराने का निर्णय लिया गया।
संभागायुक्त ने आयोजन के लिए सात सदस्यीय समिति का भी गठन किया। समिति में दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक समेत दुर्ग जिले के कलेक्टर, जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त, संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय दुर्ग के प्राचार्य और दुर्ग के जिला खेल अधिकारी को शामिल किया गया है। संभागायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के लिए प्रतिभागियों और प्रबंधन दल  के सुरक्षा के साथ आयोजन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी, एम्बूलेंस और फर्स्ट एड किट एवं अन्य व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!